आज किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी की होगी यात्रा, यहाँ जानें आपका राशिफ़ल
आज किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी की होगी यात्रा, यहाँ जानें आपका राशिफ़ल
Share:

वैसे तो आज के समय में हर कोई अपने दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और अपने राशिफल के साथ करता है, तो चलिए जानते है, आज यानी 10 मार्च 2021 का राशिफल.... 

मेष: आज मेष राशि वालों को यात्रा करने के अवसर मिल सकता है,  व्यावसायिक मामलों में विकास होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।

वृष: आज इन राशिवालों के रिश्तों में और भी मधुरता आएगी, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला है। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन झगड़ा, विवाद से बचें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम बरतना हितकर होगा।

कर्क: ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। गजकेसरी योग पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रदान करेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के अवसर है। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। 

सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ होने वाला है। लेकिन किसी रिश्तेदार की वजह से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। 

कन्या: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओ में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। मधुर संबंध बनेंगे।

तुला: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती होगी, लेकिन किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक: स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

धनु: आज इन राशिवालों का व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मैत्री संबंध और भी अच्छे हो सकते है। रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: भावुकता में नियंत्रण रखें, आर्थिक मामलों में सुधार होते हुए नज़र आ रहे है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। धन, सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: कुंभ राशिवालों के लिए व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। पारिवारिक समस्या, चल या अचल संपत्ति के मामले में सचेत रहने की जरूरत है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

जानिए आखिर क्यों महाशिवरात्रि पर 4 पहर की पूजा होती है खास?

लव जिहाद पर कड़ा प्रहार, मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित हुआ फ्रीडम ऑफ़ रिलिजन बिल

जानिए आखिर क्यों महादेव पर नहीं चढ़ाया जाता है तुलसी और केतकी का फूल?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -