आज सकारात्मकता से भरा हुआ है इन राशिवालों का दिन, जानिए आपका राशिफल
आज सकारात्मकता से भरा हुआ है इन राशिवालों का दिन, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में लोग राशिफल देखकर दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 10 जुलाई का राशिफल।

10 जुलाई का राशिफल-

मेष:  आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपके किए हुए कार्य में आपको सफलता मिलने के आसार है। आप अपनी बोलचाल से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। धन मिल सकता है। 

वृषभ: आज का दिन थोड़ा परेशानियों से भरा हुआ हो सकता है, और साथ ही तबियत में खराबी या फिर मन बेचैन भी रह सकता है। आज आपको बड़े कष्ट हो सकते हैं। पैसा मिलने के कोई आसार नहीं है।

मिथुन: आज का दिन लाभदायक सिद्ध होगा। आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ-साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। आपके ऊपर जिम्‍मेदारियों का बोझ आ सकता है। आज आपको कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

कर्क: आज बहुत ही बेहतरीन और सकारात्मकता से भरा हुआ रहेगा। इसी के साथ घरवालों के अच्‍छे आचरण से आप खुश रहेंगे। सफलता का यश दुगनी ख़ुशी देगा।

सिंह: आज का दिन बेहद ही खास साबित हो सकता है। आपके जीवन में कुछ नए परिवर्तन होंगे, जो आपको लाभ देंगे। आज आपको कुछ अच्छा लाभ हो सकता है और यह लाभ आपको बड़ी सफलता दिला सकता है।

कन्या: आज किसी भी बात का निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। अकस्मात् दुर्घटना हो सकती है। जोखिम के काम से दूर रहें वरना आपको बहुत घातक परिणाम मिलेंगे।

तुला: आज का दिन बहुत सारी खुशियां लेकर आ रहा है। इसके अलावा जीवन में उमंग और उत्साह के साथ उल्लास भी होगा लेकिन ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। 

वृश्चिक: आज बहुत ही अच्छा दिन है और दिन अवसर से भरा होने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आज आपके हाथ कुछ बहुत अच्छा लग सकता है।


धनु: आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।आज आपका दिन बहुत ही खास होने वाला है। इसके अलावा आपके किए गए कार्यों से आपके परिवार का मान बढ़ेगा। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा।

मकर: आज का दिन कुछ इस तरह होने वाला है, कि इन राशिवालों को अपने विशेष कार्य के लिए धैर्य से काम करना होगा। इसके अलावा जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि हो सकती है। 

कुंभ: आज का दिन थोड़ा दुखदायी हो सकता है। हो सकता है कि आज समय आपका साथ नहीं देगा। आज आपके साथ बहुत कुछ अच्छा नहीं होने वाला है। कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

मीन: आज का दिन भक्ति और भगवान की आराधना में ही बीतने वाला होगा। काम के प्रति आपकी पूरी निष्‍ठा रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। 

बन्दूक की नोक पर दो बच्चों की माँ के साथ बलात्कार, गाँव के ही बालेश्वर साहू पर आरोप

पीएम ने देश भर में ऑक्सीजन की आपूर्ति में तेजी की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की

भारत के खिलाफ तिब्बती जवानों को उतारने की तैयारी, चीन ने LAC पर शुरू की ट्रेनिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -