आज आपकी भी इच्छा होगी पूरी...यहाँ जानिए क्या कह रहा आपका राशिफल
आज आपकी भी इच्छा होगी पूरी...यहाँ जानिए क्या कह रहा आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है, जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और राशिफल के साथ करना न चाहता हो, तो चलिए जानते है आज यानी 07 फरवरी 2023 का राशिफल...

 मेष राशि – आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरे हो सकते है. आज किसी जरुरतमंद की सहायता करने में संकोच न करें. सबकी दुवाओं से कोई सुखद परिणाम आ जाएगा।

वृषभ राशि – आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहने वाली है। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ ख़ास कर सकते है। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा भी देखने के लिए मिल सकती है।

मिथुन राशि – कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहने वाले है। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति कर सकती है। नौकरीपेशा जातकों को आज प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

कर्क राशि – आज का दिन मिला-जुला हुआ रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में आने भी न दें। धनलाभ का योग बन रहा है, साथ ही ख़र्चों में भी लाभ होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है।

सिंह राशि – आज दिन की शुरुआत में कुछ रुकावटें भी देखने के लिए मिल सकती है। सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रख सकता है। आज आपको आर्थिक योजना में लाभ भी मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। 

कन्या राशि – आज आप में से कुछ लोगों को चुनौतियों को भी झेलना पड़ सकता है। अपने साहस और संगठित कार्य के बल पर आप आसानी से उन पर पर विजय अपने नाम कर सकते है। नौकरीपेशा जातकों को अधीनस्थों के कारण कुछ आकस्मिक समस्या को झेलना पड़ सकता है।

तुला राशि – आज कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा फैसला लेना होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर भी हो सकती है। आपकी समझ और विनम्रता से लोग बहुत प्रभावित होंगे। परिवार में चल रही समस्यायें आज सुलझ सकती है।

वृश्चिक राशि – आज आपका कोई छुपा विरोधी आपको गलत साबित करने की पुरजोर से प्रयास करने वाला है। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम कर सकते है।

धनु राशि – आज के दिन आप में से कुछ की इच्छाएं भी पूरी हो जाएंगी। व्यवस्थित रूप से कार्य करने पर चीजें आपको आगे बढ़ाने वाली है। यदि आप आयात या निर्यात से जुड़े हैं और विदेश यात्रा के इच्छुक हैं, तो आप विदेशी यात्रा भी कर पाएंगे।

मकर राशि – आज आपको किस्मत का साथ मिलने वाला है। छोटे-मोटे धनलाभ होते रहने वाले है। फिज़ूलखर्ची से बचें। इस राशि के टीचर का आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर ही हो सकता है। जहां से आपका कन्वेंस काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि – आज का दिन इश्वर के स्मरण  में ही बीतने वाला है। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त होने वाले है. नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहने वाली है। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

मीन राशि – आज आपको मिले-जुले परिणाम भी मिलने वाले है, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में और आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। पूर्वार्ध में थोड़ा निराश हो सकते हैं. किन्तु शांति और धैर्य रखते हुए आगे बढ़ने से चीजे आपके नियंत्रण में आती रहेंगी।

आज इन राशि के जातकों के लिए बन रहा खास सयोंग, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

'चक दे इंडिया' की इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीर

आज इस राशि के जातक की बहन दे सकती है कोई खुशखबरी, यहाँ जानिए आपका राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -