आज इन राशिवालों पर होगी गजानन की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम
आज इन राशिवालों पर होगी गजानन की कृपा, बनेंगे बिगड़े काम
Share:

आज के समय में हर कोई अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ करना चाहता है, तो चलिए जानते है आज यानि 02 मार्च 2022 का राशिफल.... 

मेष: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही खास होने वाला है, आज इन राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया फैसला भी ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। 

वृषभ: आज इन राशि के जातकों का दिन ख़ास है, वृषभ वालों के व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा। आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर होने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते है। 

मिथुन: मिथुन राशि वाले लोगों का दिन उत्साह से भरा हुआ होने वाला है, आज इन राशि के जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट कर दें। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है। 

कर्क: कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ रहा है, नौकरी और व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इन राशि के जातकों के ऊपर गणेश जी की कृपा बनी रहने वाली है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। 

सिंह: सिंह राशि के लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, साथ ही साथ वह किसी की बातों को दिल से न लगाएं। नौकरी करने वालों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की आवश्यकता होगी। 

कन्या: आज इन का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा, ईश्वर की कृपा से बहुत से काम बन सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको फायदा भी मिलेगा। 

तुला: तुला राशि के जातकों को आज नए अवसर मिलने के आसार है। आपके पारिवारिक बिजनस में आज आपको अपने जीवनसाथी की बात माननी से लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक: इन राशि के पर आज गणेश जी की कृपा बनी रहने वाली है, रुका हुआ धन वापस प्राप्त होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने का अवसर हाथ आएगा। युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं। 

धनु: आज धनु राशि वालों के लिए पूरा दिन सकारात्मक विचारों से भरा हुआ होने वाला है, घर परिवार में सुख शांति का योग भी बन रहा है। नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है। 

मकर: मकर राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अपने सभी काम को मन लगाकर पूरा करें ,आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

कुंभ: इन राशि के जातकों के कार्य से आज हर कोई खुश होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच में परिवर्तन आ सकता है। इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं। 

मीन: मीन राशि के लोग आज खुद पर पूर्ण विश्वास रखें। अधिक लाभ कमाने के लिए आप बिजनस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे। 

महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर है भोले बाबा की कृपा, जानिए अपना राशिफल

महाशिवरात्रि के एक दिन पहले इन राशिवालों को होगा धन लाभ, जानिए आपका राशिफल

इस एक राशिवालों को आज हो सकते हैं बड़े लाभ, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -