आज आपके चमक सकते है सितारें, यहाँ जाने अपना राशिफल
आज आपके चमक सकते है सितारें, यहाँ जाने अपना राशिफल
Share:

वैसे तो आज के समय में हर कोई अपनी दिनचर्या की शुरुआत अपने राशिफल के साथ करता है, तो चलिए जानते है, आज यानी 2 दिसंबर 2020 का राशिफल.... 

मेष: आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। व्यवसायियों को आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादा जोखिम न लें। खर्च करने से पहले सोच विचार कर लें।

वृषभ: सितारे आपके अनुकूल चल रहे हैं। दोपहर तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन आनंदित होगा। कारोबार में लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी। कोई डील करने जा रहे हैं तो बात बन जाने की पूरी उम्मीद है। किसी शुभ मांगलिक काम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। 

मिथुन: आज आपको कामयाबी मिलने के योग हैं। हर कठिनाइयों का बखूबी सामना कर पाएंगे। आपके कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। 

कर्क: आज आपको अधिक सोच-विचार में उलझने की जरूरत नहीं है। सितारे अनुकूल चल रहे हैं, कम प्रयास में अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 

सिंह: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। जिससे आपकी धन संबंधी समस्या का हल होगा। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है।

कन्या: आज कला एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग कुछ नया और बेहतर कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, इन्हें भी कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। 

तुला: आपको आवश्यक काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायियों को आर्थिक लाभ होगा। दंपत्ति आज धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

वृश्चिक: आज आप काफी जोश और उत्साह में रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको इसका लाभ भी मिलेगा, लेकिन अति उत्साह में कोई गलती ना हो जाए इस बात का ध्यान रखें। वैसे आर्थिक मामलों में आज दिन अच्छा रहेगा। 

धनु: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का तनाव रहेगा। अचानक धन लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ दिन बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। 

मकर: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के ऊपर काम का कुछ ज्यादा दबाव रहेगा। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा, व्यवसाय में लाभ प्राप्ति का अच्छा योग है। 

कुंभ: नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार ठीक चलेगा। सेहत ठीक रहेगी।  आज आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ को योग बन रहे हैं। 

मीन: आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए अनुकूल रहना चाहिए। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। कारोबार में प्रगति होगी, कोई अच्छी डील हो सकती है। छात्रों की रुचि पढ़ने लिखने और नए विषयों को जानने में रहेगी। 

मार्गशीर्ष माह की है बहुत ही अहमियत, श्री कृष्ण से जुड़ा है रहस्य

घर में हनुमान जी की रखे ये दिशा वाली प्रतिमा, होंगे सारे कष्ट दूर

ये 4 राशियां जो आसानी से हो जाती हैं भावुक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -