आज इन राशि के जातकों के बढ़ सकते है खर्च, जानिए आपका राशिफल
आज इन राशि के जातकों के बढ़ सकते है खर्च, जानिए आपका राशिफल
Share:

आज के समय में ऐसा कोई भी नहीं है जो अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी सुबह और अपने राशिफल के साथ करना चाहता हो ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए है आज यानि 1 अप्रैल 2023 का राशिफल... 

मेष – स्‍वास्‍थ्‍य का ख्याल रखें। खान-पान में संयम रखना पड़ेगा। आर्थिक लाभ मिल सकती है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। वाणी में मिठास रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ- वाणी पर संयम रखें। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। धन खर्च होगा। सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

मिथुन- पति-पत्नी की बीच तालमेल बना रहेगा। नौकरी में तरक्‍की के योग हैं। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। आज स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

कर्क- मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे। कारोबार में मुनाफ मिल सकता है। किसी दोस्त या जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। 

सिंह- दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। आत्‍मविश्वास में कमी आएगी। धनप्राप्ति के योग हैं। नए कार्यों की आज शुरूआत ना करें।

कन्या- ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी। गृहस्थजीवन में सामंजस्य रहेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

तुला- ऑफिस में साथिओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। हितशत्रु से सावधान रहें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नए कार्य शुरू न करें। पानी और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। 

वृश्चिक– दांपत्यजीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धनलाभ होगा। माता से धन की प्राप्‍ति हो सकती है।नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भागीदारी से लाभ होगा।

धनु– कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है।

मकर– संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आज आपको शेयर- सट्टा से लाभ होगा। दोस्तों से लाभ मिलेगा। 

कुंभ– आज आपके विचारों में परिवर्तन आ सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें। 

मीन– दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। यात्रा पर जाने से बचें। नए कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है।

आज बने है खास योग, इन 4 राशि के जातकों की बदल सकती है किस्मत

कुछ ऐसे होगी आज इन राशि के जातकों के दिन की शुरुआत, यहाँ जानिए आपका राशिफल

ICC T20I रैंकिंग में रशीद खान नंबर-1 गेंदबाज़, ODI रैंकिंग में विराट को फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -