आज है धनत्रयोदशी, जानिए आज का पंचांग
आज है धनत्रयोदशी, जानिए आज का पंचांग
Share:

आज के समय में लोग तिथि देखते हैं और शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान लेते हैं। तो आइए जानते हैं आज का पंचांग।

2 नवंबर का पंचांग-
 
राष्ट्रीय मिति कार्तिक 11 शक संवत 1943, कार्तिक कृष्ण द्वादशी मंगलवार विक्रम संवत 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 17, रवि उल्लावल 26, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 नवंबर सन् 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल अपराह्न, 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि पूर्वाह्न, 11 बजकर 31 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, वैधृति योग सायं 06 बजकर 13 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ।

तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 31 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार- भौम प्रदोष व्रत, धनत्रयोदशी (धनतेरस), यम प्रीत्यर्थ दीपदान।

सूर्योदय का समय 2 नवंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 2 नवंबर 2021 : शाम 05 बजकर 35 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन सुबह 04 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। त्रिपुष्कर योग सुबह 06 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 31 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2021 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 46 मिनट से 09 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 39 मिनट तक।

बेटे के जाते ही ससुर ने बहु को बनाया हवस का शिकार, कई बार किया बलात्कार

पश्चिम बंगाल में दिवाली पर फोड़ सकेंगे पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा कोलकाता HC का फैसला

एक वर्ष पहले ही ऋषि बने थे लेफ्टिनेंट, मातृ भूमि का फर्ज कर गए अदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -