आज है करवाचौथ, यहाँ जानिए आज का पंचांग?
आज है करवाचौथ, यहाँ जानिए आज का पंचांग?
Share:

आजकल लोग पंचांग देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं क्योंकि उससे शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान होता है। तो आइए आज हम जानते हैं आज का यानी 24 अक्टूबर का पंचांग।

24 अक्टूबर का पंचांग- कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 08, रवि उल्लावल 17, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 अक्टूबर 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। चतुर्थी तिथि अगले दिन तड़के 5 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 2 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 2 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग रात्रि 11 बजकर 34 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ, बव करण सायं 04 बजकर 23 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : करवा चौथ, श्री संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत

सूर्योदय का समय 24 अक्टूबर : सुबह 6 बजकर 27 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 अक्टूबर : शाम 5 बजकर 43 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल रात को 9 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 : राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक।

इस व्रत कथा को पढ़े या सुने बिना सम्पूर्ण नहीं होता करवाचौथ का व्रत

करवाचौथ के लिए लगाए यह लेटेस्ट डिजाइन की मेहँदी

करवाचौथ 2021: यहां जानिए तमाम शहरों में चंद्रोदय का समय!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -