आज श्री भीष्म पंचक व्रत समाप्त, जानिए पंचांग
आज श्री भीष्म पंचक व्रत समाप्त, जानिए पंचांग
Share:

आजकल लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 20 नवंबर का पंचांग।

20 नवंबर का पंचांग-

कार्तिक 29, शक संवत् 1943, मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा शनिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 05, रवि-उल्सानी 14, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 नवंबर सन् 2021 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि सायं 5 बजकर 5 मिनट तक उपरान्त द्वितीय तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 7 बजकर 36 मिनट तक उपरान्त मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, शिव योग अगले दिन तड़के 4 बजकर 50 मिनट तक उपरान्त सिद्ध योग का आरंभ।

कौलव करण सायं 5 बजकर 5 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत-त्योहार : श्री भीष्म पंचक व्रत समाप्त, गुरु कुंभ राशि में प्रवेश

सूर्योदय का समय 20 नवंबर 2021: सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 20 नवंबर 2021: शाम 5 बजकर 26 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 20 नवंबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल मध्‍य रात्रि के बाद 3 बजकर 39 मिनट से सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक। आज अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 1 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 नवंबर 2021 : राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिककाल रहेगा। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 48 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक।

पहली टी20 सीरीज जीतने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कही यह बात

टी20 सीरीज जीता भारत, रोहित और राहुल ने किया धमाका

बड़ा खुलासा! मौत से ठीक पहले कैसा लगता है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -