आज है शीतला सप्तमी, जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त
आज है शीतला सप्तमी, जानिए आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। पंचांग से शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान मिलता है और तिथि के बारे में भी ज्ञात होता है। तो आइए जानते हैं आज का यानी 29 अगस्त का पंचांग।

 29 अगस्त का पंचांग-

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 07, शक संवत 1943, भाद्रपद कृष्ण, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 14, मुहर्रम 19, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 अगस्त 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 39 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।

ध्रुव योग प्रातः 06 बजकर 44 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 12 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 20 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – भाद्र कृष्ण शीतला सप्तमी 2021।

सूर्योदय का समय 29 अगस्त 2021 : सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 29 अगस्त 2021 : शाम 06 बजकर 46 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 29 अगस्त 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 44 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 33 मिनट से 06 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल अगली सुबह 03 बजकर 57 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग सुबह 05 बजकर 58 मिनट से रात्रि 11 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 अगस्त 2021 : राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

वर्ज्य काल शाम 05 बजकर 07 मिनट से 06 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 05 बजकर 04 मिनट से 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। भद्राकाल सुबह 05 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।

दिल्ली: दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पाकिस्तान की जेल में गुजारे 23 साल, अब स्वदेश लौटेंगे प्रह्लाद सिंह राजपूत

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबियत बिगड़ी, ICU में हुए भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -