क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 28 जून का पंचांग।

28 जून का पंचांग-

आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी सोमवार विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 14, जिल्काद 17, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जून 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 बजे से 09 बजे तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, धनिष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 49 मिनट तक उपरांत शतमिषा नक्षत्र का आरंभ।

विष्कुंभ योग अपराह्न 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 01 बजे तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 28 जून 2021 : सुबह 05 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 28 जून 2021 : शाम 07 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 09 मिनट से 07 बजकर 33 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से 04 बजकर 13 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 05 म‍िनट से 04 बजकर 46 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा इसके बाद 03 बजकर 40 मिनट से 04 बजकर 36 मिनट तक। पंचक दोपहर 01 बजे से 05 बजकर 26 म‍िनट तक।

‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट को आने से रोक सकते है ये 3 फैक्टर, विशेषज्ञों ने दिए ये आसान सुझाव

जम्मू में टला एक और बड़ा हादसा, बरामद हुए 5-6 किलो IED

‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट को आने से रोक सकते है ये 3 फैक्टर, विशेषज्ञों ने दिए ये आसान सुझाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -