क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Share:

आज के समय में लोग तिथि और शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल तक देखते हैं. ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 14 फरवरी का पंचांग.

14 फरवरी का पंचांग-

राष्ट्रीय मिति माघ 25 शक संवत 1942 माघ शुक्ल तृतीया रविवार, विक्रम संवत 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 03 रज्जब 01, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 फरवरी 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजे तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

सिद्ध योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 11 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 29 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 14 फरवरी: सुबह 07 बजकर 01 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 फरवरी: शाम 06 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 59 मिनट से 06 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल सुबह 08 बजकर 06 मिनट से 09 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 04 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक। रवि योग दोपहर 04 बजकर 33 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त शाम 04 बजकर 41 मिनट से 05 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। पंचक पूरे दिन।

घूसखोरी के केस में जेल की सजा काट रही SDM को हुआ जज से प्यार, इस तरह होगी शादी

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से ट्रैफिक लोड कम होगा: नितिन गडकरी

ऑस्ट्रेलिया अगले हफ्ते लागू करेगा ऐतिहासिक कानून, जानिए क्यों?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -