आज है गणगौर, यहाँ जानिए पंचांग
आज है गणगौर, यहाँ जानिए पंचांग
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं, ताकि शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान हो सके। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 15 अप्रैल का पंचांग।

15 अप्रैल का पंचांग-
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

कृतिका नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ, आयुष्मान योग सायं 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ।

गर करण अपराह्न 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : गणगौर, तृतीया व्रत

सूर्योदय का समय 15 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 15 अप्रैल : शाम 06 बजकर 47 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 म‍िनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल शाम को 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात को 8 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 म‍िनट से 3 बजे तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 म‍िनट से 11 बजकर 4 म‍िनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 21 म‍िनट से 4 बजकर 13 म‍िनट तक। भद्रा अगले दिन सुबह 4 बजकर 47 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक।

रमजान के बीच कोरोना का टीका लगवाने से नहीं टूटेगा रोजा, मौलाना ने ‘फतवा’ जारी कर दूर किया भ्रम

अवॉर्ड शो में छाया प्रियंका चोपड़ा का पिंक जैकेट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

कोरोना की चपेट में आए वरिष्ठ DMK नेता टी आर बालू, ले चुके है कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -