आज 1 बजे बाद शुरू होगी एकादशी तिथि, जानिए आज का पंचांग
आज 1 बजे बाद शुरू होगी एकादशी तिथि, जानिए आज का पंचांग
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 3 अगस्त का पंचांग।

3 अगस्त का पंचांग-

श्रावण कृष्ण दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 19, जिल्हेज 23, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अगस्त 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अपराह्न 01 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, ध्रुव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।

विष्टि करण अपराह्न 01 बजे तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 3 अगस्त 2021 : सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 3 अगस्त 2021 : शाम 07 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 08 मिनट से 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2021 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 05 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।

बसपा के नक्शेकदम पर कांग्रेस, दलितों को रिझाने के लिए लिया बड़ा फैसला

फॉर्च्यून लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहुंची 59 पायदान पर

मुंबई में अडानी एयरपोर्ट का बोर्ड देखकर क्यों भड़क गए शिवसैनिक ? जमकर की तोड़फोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -