आज है कार्तिक कृष्ण पंचमी, जानिए आज का पंचांग
आज है कार्तिक कृष्ण पंचमी, जानिए आज का पंचांग
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 26 अक्टूबर का पंचांग।

26 अक्टूबर का पंचांग- शक संवत 1943, कार्तिक कृष्ण पंचमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 10, रवि उल्लावल 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, आर्द्रा नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 08 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।

शिव योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 31 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ, तैतिल करण प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 26 अक्टूबर 2021 : सुबह 06 बजकर 29 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 26 अक्टूबर 2021 : शाम 05 बजकर 41 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 26 अक्टूबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 30 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 07 बजकर 54 मिनट से 09 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2021 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 43 मिनट से 09 बजकर 28 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक।

आज इन राशिवालों के साथ होगा कुछ बहुत अच्छा, जानिए अपना राशिफल

आज इन खास राशि के लोगों को रखना होगा ज्यादा ध्यान वरना बढ़ सकती है समस्या, जानिए आज का राशिफल

करवाचौथ के दिन इस एक राशिवालों के लिए आएगी बड़ी मुसीबत, जानिए अपना राशिफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -