क्या कहता है आज का पंचांग, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
क्या कहता है आज का पंचांग, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त
Share:

आज नवरात्री का सांतवा दिन है। ऐसे में आज के दिन माँ कालरात्रि का पूजन किया जाता है। वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज का यानी 23 अक्टूबर का पंचांग। आइए जानते हैं।

 23 अक्टूबर का पंचांग -

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: शारदीय नवरात्रि सप्तमी एवं अष्टमी, भद्रकाली अवतार।

विशेष: शुक्र चंद्रमा में।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 06 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी उत्तराआषाढ़ा नक्षत्र 25 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् श्रवण नक्षत्र धृति योग 25 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग धनु में चंद्रमा 07 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात् मकर में।


सूर्योदय और सूर्यास्त

आज सप्तमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 27 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 43 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज चंद्रोदय दोपहर में 01 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 11 बजकर 43 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: देर रात 01 बजकर 28 मिनट से अगले दिन 24 अक्टूबर को प्रात:काल 06 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 06 बजकर 56 मिनट से रात 08 बजकर 34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक।

आपको यह भी बता दें कि आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। जी दरअसल शुक्रवार के दिन कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए ज्योतिष के उपाय किए जाते हैं और आज कोई नया कार्य कर रहे हैं तो सबसे पहले शुभ मुहूर्त देखे।

ऑक्सफोर्ड कोरोना वैक्सीन परीक्षणों में गई एक पुरुष जान

ट्रम्प ने चुनाव के बाद FBI के निदेशक को किया बर्खास्त

कोरोना पर बेंगलुरु के पहले शव परीक्षण में देखे गए रक्त के थक्के

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -