आज है दशमी तिथि, यहाँ जानिए आज का पंचांग
आज है दशमी तिथि, यहाँ जानिए आज का पंचांग
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 19 जुलाई का पंचांग।

 19 जुलाई का पंचांग-

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 28, शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल, दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 04, जिल्हेज 08, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जुलाई 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 10 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।

तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 54 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत व त्योहार – आशा दशमी, गुप्त नवरात्र पारणा।

सूर्योदय का समय 19 जुलाई 2021: सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 जुलाई 2021: शाम 07 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 जुलाई 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से 03 बजकर 46 मिनट तक। रवि योग सुबह 05 बजकर 35 मिनट से रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि 10 बजकर 27 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 36 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जुलाई 2021 : राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 01 बजकर 50 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से 04 बजकर 35 मिनट तक। वर्ज्य काल अगले दिन 02 बजकर 08 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक।

योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही होगी उत्तर प्रदेश में एंट्री

अक्षय कुमार ने खास अंदाज में किया भूमि को बर्थडे विश, कहा- चिंता मत करो भूमि, उम्मीद है कि...

बेसहारा पशुओं की देखभाल करने वालीं सेना की रिटायर्ड अधिकारी के लिए पीएम मोदी ने लिखा पत्र, कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -