आज है कार्तिक संक्रांति, जानिए आज का पंचांग
आज है कार्तिक संक्रांति, जानिए आज का पंचांग
Share:

आजकल लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 17 अक्टूबर का पंचांग।

17 अक्टूबर का पंचांग-
 शक संवत 1943, आश्विन शुक्ल, द्वादशी, रविवार, विक्रम संवत 2078। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 01, रवि उल्लावल 10, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अक्टूबर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद् ऋतु।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। द्वादशी तिथि सायं 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, शतभिषा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

वृद्धि योग रात्रि 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ, बालव करण सायं 05 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 04 बजकर 33 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार – कार्तिक संक्रांति, आकाश दीपदान प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 17 अक्टूबर 2021 : सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 17 अक्टूबर 2021 : शाम 05 बजकर 49 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्त 17 अक्टूबर 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 38 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 02 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 11 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग सुबह 09 बजकर 53 मिनट से शाम 05 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 अक्टूबर 2021 : राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल दोपहर 04 बजकर 32 मिनट से शाम 06 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 04 बजकर 18 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। पूरे दिन पंचक काल रहेगा।

source: navbharattimes

आज है पापांकुशा एकादशी व्रत, जानिए आज का पंचांग

आज है विजयादशमी, जानिए आज का पंचांग

कर्क,तुला व मकर राशि वाले रहे सावधान, क्रोधित हैं माँ कालरात्रि और भगवान हनुमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -