आज है सिंह संक्रांति, जानिए आज का पंचांग
आज है सिंह संक्रांति, जानिए आज का पंचांग
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 17 अगस्त का पंचांग।

17 अगस्त का पंचांग।-
श्रावण शुक्ल, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 02, मुहर्रम 08, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अगस्त सन् 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, वर्षा ऋतुः।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 35 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।

वैधृति योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 03 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 35 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : सिंह संक्रांति पुण्य काल, स्नान दान

सूर्योदय का समय 17 अगस्त 2021 : सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 अगस्त 2021 : शाम 06 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2021 : अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक। अमृत काल शाम 05 बजकर 19 मिनट से 06 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरा द‍िन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2021 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 29 मिनट से 09 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इसके बाद रात 11 बजकर 20 म‍िनट से 12 बजकर 03 म‍िनट तक। गंडमूल पूरा द‍िन रहेगा।

source: navbharattimes

'इमरजेंसी लगाने वालों के मुंह से लोकतंत्र शब्द अच्छा नहीं लगता'

ध्वजारोहण समारोह के दौरान दो पार्टियों के बीच हुआ विवाद, भाजपा पार्षद को किया गया गिरफ्तार

'मस्जिद में राष्ट्रगान गाना और तिरंगा फहराना हराम..,' आगरा के मौलाना ने निकाला फतवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -