क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
Share:

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 13 जुलाई का पंचांग।

13 जुलाई का पंचांग-

आषाढ़ 22, शक संवत् 1943 आषाढ़, शुक्ल, तृतीया, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 29, जिल्हिजा 02, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तद्नुसार अंग्रेजी तारीख 13 जुलाई 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।

सिद्धि योग अपराह्न 02 बजकर 48 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ, गर करण प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 13 जुलाई 2021 : सुबह 05 बजकर 32 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 13 जुलाई 2021 : शाम 07 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2021 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल अगले दिन 01 बजकर 14 मिनट से 02 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 32 मिनट से अगले दिन 03 बजकर 41 मिनट से।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2021 : राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 18 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से 12 बजकर 07 मिनट तक। वर्ज्य काल दोपहर 03 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 26 मिनट तक। भद्राकाल शाम 08 बजकर 16 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 33 मिनट तक।

WI Vs Aus: गेल के तूफ़ान में उड़ी टीम ऑस्ट्रेलिया, विंडीज के नाम हुई 5 मैचों की सीरीज

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2021 की आवेदन प्रक्रिया के लिए इन बातों का रखें ध्यान

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने दी इस बात की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -