आईपीकेएल : मुंबई चे राजे और चेन्नई चैलेंजर्स ने खेला सीजन का पहला टाई मुकाबला
आईपीकेएल : मुंबई चे राजे और चेन्नई चैलेंजर्स ने खेला सीजन का पहला टाई मुकाबला
Share:

नई दिल्ली : इंडो-इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग में शनिवार को मुंबई चे राजे और चेन्नई चैलेंजर्स ने सीजन का पहला टाई मैच खेला। मैच की आखिरी रेड तक मुंबई की टीम एक अंक से आगे थे लेकिन चेन्नई ने यहीं मुंबई के रेडर को आउट कर मैच 34-34 से टाई कर दिया। बालेवाड़ी स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मैच में चेन्नई के लिए नामदेव इस्वालकर ने सबसे ज्यादा छह अंक लिए। मुंबई के लिए करमबीर ने सात अंक जुटाए।

एफए कप : मैनचेस्टर सिटी ने दी फाइनल में वेटफोर्ड को 6-0 से करारी शिकस्त

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चेन्नई ने सुनील कुमार के बोनस और सफल रेड के दम पर दो अंकों के साथ अपना खाता खोला। एक अंक से पीछे चल रही मुंबई ने स्कोर 3-3 से बराबर किया और फिर 5-3 से आगे हो गई। चेन्नई यहां से कोशिश करती रही, लेकिन वह इस क्वार्टर में मुंबई की बराबरी नहीं कर पाई। मुंबई ने पहले क्वार्टर का अंत 8-5 के स्कोर के साथ किया।

बायर्न म्यूनिख ने लगातार 7वीं बार अपने नाम किया बुंदेसलिगा टाइटल

इस तरह बराबर हुआ मुकाबला 

जानकारी के मुताबिक दूसरे क्वार्टर में मुंबई ने स्कोर 9-6 किया। यहां चेन्नई ने तीन अंक लेकर बराबरी की और फिर 11-9 से आगे हो गई। मुंबई ने 11-11 से बराबरी तो की लेकिन चेन्नई फिर 13-11 से आगे हो गई। यहां मुंबई ने लगातार दो अंक लेकर स्कोर बराबर किया और फिर क्वार्टर के अंत तक चेन्नई को बराबर नहीं आने दिया। मुंबई ने दूसरे क्वार्टर का अंत 16-13 के स्कोर के साथ किया। तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने प्रतिस्पर्धी खेल खेला और अंकों की लुका छुपी चलती रही। मुंबई 17-14 से आगे थी, लेकिन चेन्नई ने लगातार अंक लेकर स्कोर 19-19 से बराबर कर लिया। 

कई सालों बाद कुछ इस तरह से आउट हुए शोएब मालिक

बांग्लादेश ने जीती अपनी पहली त्रिकोणीय सीरीज

जिस समय जिंदगी से जंग लड़ रही थी बेटी, उस समय इस बल्लेबाज ने ठोका टीम के लिए शतक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -