इस तरह आप अपने आधार कार्ड में कर सकते है सुधार
इस तरह आप अपने आधार कार्ड में कर सकते है सुधार
Share:

वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतीय के जीवन का अहम हिस्सा हो गया है। लगभग हर सरकारी से लेकर निजी संस्था तकप्रमाण के रुप में आधार कार्ड ही स्वीकार करती है। कई लोगों के आधार कार्ड में कई सारी गलतियां भी हो गई है।

जैसे नाम, पता व जन्म तिथि का गलत होना। ऐशे में लोग परेशान होने लगते है। आज हम आपको कुछ स्टेप में इन त्रुटियों को सुधारने का तरीका बताएंगे।

1. मोबाइल नंबर

आधार कार्ड को अपडेट या गलती सुधारने के लिए उस नंबर को याद रखना बेहद जरुरी है, जिसे आपने आधार बनवाते समय रजिस्टर्ड करवाया था। क्यों कि इसी मोबाइल नंबर पर अपडेशन के दौरान ओटीपी आता है। इसके तहत आप नाम, पता, जन्म तिथि, लिंग, व ईमेल एड्रेस तक को ऑनलाइन अपडेट कर सकते है।

2.ऑफिशियल वेबसाइट

आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां पर आप सेल्फ सर्विस पोट्ल पर किलिक करें। इसे क्लिक करते ही आपको अपडेट डिटेल का कॉलम मिलेगा। उस पर क्लिक करें।

3.डेटा अपडेट रिक्वेस्ट

डेटा अपडेट रिक्वेस्ट का विकल्प चुनते ही अपडेट/सुधारने का विकल्प आएगा। अपडेट फॉर्म खुलते ही अपनी सही जानकारी को फीड करना है। इसके बाद सब्मिट करना है।

4. संबंधित कागजात

जिस नई जानकारी को आपक जोड़ना है उससे संबंधित कागजात यानि पैन कार्ड, बैंक पासबुक, वोटर आईडी, राशन कार्ड या मार्क शीट जैसे डॉक्युमेंट के डिटेल फील अप करने होंगे।

5. रिक्वेस्ट नंबर

पूरी प्रक्रिया के बाद स्क्रीन पर आपका रिक्वेस्ट नंबर आएगा। इसे आपको नोट करके याद रखना है, ताकि आप अपने आधार कार्ड को ट्रैक कर सकें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -