आदर जैन ने गर्लफ्रेंड संग मनाया जन्मदिन
आदर जैन ने गर्लफ्रेंड संग मनाया जन्मदिन
Share:

तारा सुतारिया और आदर जैन हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। दोनों बहुत वक़्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और हमेशा कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार भी कर चुके है। हाल ही में 6 अगस्त को, आदर ने गर्लफ्रेंड संग अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि आदर जैन अपनी गर्लफ्रेंड तारा और दोस्तों संग जमकर जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। सभी ने एक साथ मिलकर लजीज खानों का स्वाद लिया और कैमरे के सामने एक दूजे की बाहों में बांहे डाल जबरदस्त पोज भी दे चुके है। इस बीच  तारा सुतारिया ऑफ शोल्डर व्हाइट टॉप और जींस में काफी बोल्ड दिखीं। जबकि आदर जैन फ्लोरल शर्ट और ब्लैक जींस में परफेक्ट दिखाई दे रहे है।

खबरों का कहना है कि तारा सुतारिया और आदर जैन के रिश्ते की खबरें तब से आने लगीं जब उन्होंने 2019 में मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी और अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में एक साथ फोटोज खिंचवाई। लवबर्ड्स को हमेशा कपूर परिवार के गेट-टुगेदर में एक साथ देखा जाता है। वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो आदर को आखिरी बार 2021 में मूवी हैलो चार्ली में देखा गया था। वहीं तारा आखिरी बार मोहित सूरी की एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी के साथ अहम भूमिकाओं में दिखाई दे चुके है।

करण जौहर की पार्टी में पैंट के बिना पहुंची कियारा

कभी 40 दिनों में अक्षय 4 मूवी हो जाती थी रिलीज, लेकिन अब..

पति को तलाक देंगी सूफी गायिका ज्योति नूरां, 20 करोड़ रुपए के गबन का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -