मैदानी कार्यकर्ताओं को चैम्पियंस का खिताब दिया गया
मैदानी कार्यकर्ताओं को चैम्पियंस का खिताब दिया गया
Share:

उज्जैन। बुधवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला पंचायत द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत मैदानी कार्यकर्ताओं को चैम्पियंस का खिताब दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता अभियान में अच्छा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्येक माह की 15 तारीख को जिला मुख्यालय पर सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

कार्यक्रम में उज्जैन जिले की सभी जनपदों से स्वच्छ भारत अभियान में प्रशंसनीय कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानस्वरूप टोपी जैकेट और प्रमाण पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष महेश परमार ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री भरत पोरवालए सीईओ जिला पंचायत सुजानसिंह रावत और स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक अधिकारी श्रीमती कविता उपाध्याय मौजूद थीं।

कार्यक्रम की रूपरेखा सीईओ श्री रावत ने प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य सम्पूर्ण जिले को खुले में शौच से मुक्त करना है। ये जो अभियान है यह एक जनचेतना का अभियान है। आम जनता के सहयोग के बिना इसे सफल नहीं बनाया जा सकता है। खुले में शौच से बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। हमारे मैदानी कार्यकर्ताओं ने एक मिशन के तौर पर इसे लिया है और हर रोज प्रातरूकाल सभी ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को समझाईश दी जा रही है कि खुले में शौच से क्या.क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा टीम बनाकर शौचालय निर्माण हेतु लोगों को प्रेरणा दी जा रही है। उन्होंने अपनी ओर से सभी को शुभकामनाएं दी।

किचन अप्लायंसेस की सफाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -