कर्ज से परेशान युवक ने उठाया ऐसा कदम
कर्ज से परेशान युवक ने उठाया ऐसा कदम
Share:

ग्वालियर/ब्यूरो।  सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जान दे दी।बताया जा रहा है की युवक नशे का आदी था, इस कारण उस पर काफी कर्ज हो गया था। रोज-रोज के झगड़े से परेशान होकर पत्नी छोड़कर मायके चली गई। ब्याज और पैसा वसूलने सूदखोर घर के चक्कर काटने लगे। 

इन सबसे परेशान होकर युवक ने मंगलवार रात फांसी लगा ली। घटना माधौगंज की है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र के भोसले साहब के बाड़े में रहने वाले अरविंद कुमार के 30 वर्षीय बेटे मोहित मिश्रा ने सूदखोरों से परेशान होकर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

बताया जा रहा है की मृतक मोहित ने ब्याज से रुपए ले रखे थे, जिन्हें वापस करने के लिए सूदखोर लगातार घर आकर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। इस कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। बताया गया है कि एक दिन पहले भी मोहित के घर आकर सूदखोरों ने हंगामा कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। पता चला है कि मृतक मोहित ऑनलाइन घरों पर राशन डिलीवरी करने का ऑर्डर लेता था।

चलती-फिरती हॉटनेस की दूकान है ये सिंगर

सम्राट अशोक के शिलालेख पर लोगों ने बना डाली मजार

2 रुपए में मिल रही 300KG प्याज

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -