'पति के बाद महिला को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ा है', 'सुपर डांसर 4' के सेट पर बोलीं शिल्पा
'पति के बाद महिला को अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ा है', 'सुपर डांसर 4' के सेट पर बोलीं शिल्पा
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4' में वापसी कर चुकीं हैं। उन्होंने स्वत् पर आते ही महिलाओं के लिए एक खास मैसेज दिया है और इस मैसेज के चलते उन्होंने सुर्खियां पा ली हैं। जी दरअसल शो के मंच पर 'रानी लक्ष्मी बाई' से प्रेरित एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देखकर शिल्पा शेट्टी बहुत भावुक हो गईं और खुश भी। इस दौरान 'रानी लक्ष्मी बाई' की गाथा को याद कर शिल्पा ने महिलाओं के संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो उनके पति को लेकर जोड़ा जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

जी दरअसल इन दिनों शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अडल्ट फिल्म बनाने के मामले में जेल में है। राज के जेल जाने के बाद शिल्पा ने 'सुपर डांसर 4' से ब्रेक लिया था। वहीँ अब वह जब शो में लौटी हैं तो उन्होंने महिलाओं के संघर्ष के बारे में बात की। उन्होंने कहा- 'महिलाओं को अभी भी अपने अपने पति के बाद अपने अधिकारों, अस्तित्व (आइडेंटी ) और बच्चों के लिए लड़ना पड़ा है। जब-जब मैं रानीलक्ष्मी बाई की महान गाथा, उनके त्याग और साहस के बारें में सुनती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है।'

हाल ही में कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस का एक क्लिप सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल द्वारा साझा किया गया है। इसमें कंटेस्टेंट शानदार डांस करते हुए नजर आ रही है। आप देख सकते हैं वह अपने डांस कौशल से लक्ष्मी बाई की कहानी दिखा रही है और उसके इसी सीन को देखकर सभी जज और कंटेस्टेंट के रोंगते खड़े हो जाते हैं। इस बीच शिल्पा कहती हैं, 'रानी लक्ष्मी बाई की गाथा हम महिलाओं को लड़ने की शक्ति देती है। असल मायने में झांसी की रानी सुपरवुमन थीं। जिन्होंने अपनी जिंदगी भर लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यह वास्तविकता ही हमारा इतिहास है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं ऐसे देश से हूं जहां इतनी बहादुर महिला ने लड़ाई लड़ी। मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। चाहे कैसी भी स्थिति हो हम औरतों में वो पावर है, जिससे हम हर मुश्किल का सामने कर सकते हैं। हम लड़ सकते हैं हर उस औरत के लिए जो अपने हक के लिए लड़ती है, उन सभी को आज मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।'

सोनिया गांधी के साथ हुई बैठक के बाद शरद पवार ने कही यह बात

उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, CM बोले- 'इस तरह की तालिबानी।।।'

MP: जन आशीर्वाद यात्रा में दिखा BJP के रंगों में रंगा घोड़ा, NGO ने पुलिस में की शिकायत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -