गर्भवती मां के पेट से निकाला बच्चे को, 120 साल की हुई सजा
गर्भवती मां के पेट से निकाला बच्चे को, 120 साल की हुई सजा
Share:

वॉशिंगटन: अमेरिका की कॉलोराडो राज्य में मंगलवार को न्यायपीठ के सामने एक बेहद दर्दनाक वाकया सामने आया। न्यायपीठ ने एक महिला को गर्भवती महिला की हत्या और उसके गर्भस्थ शिशु को उसका पेट चाकू से काटकर निकालने का दोषी पाया। पीठ ने महिला को 120 साल कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अऩुसार, 7 महिलाओं और 5 पुरुषों की खंडपीठ ने डेनेल लेन को गर्भवती मिशेल विल्किंस पर जानलेवा हमला करने का दोषी पाया। घटना मार्च 2015 की है। 27 साल की मिशेल घटना के वक्त सात माह की गर्भवती थी।

वह क्रेगलिस्ट कंपनी की ओर से लाए गए बच्चों के नि:शुल्क कपड़ों के एक विज्ञापन के बारे में डेनेल को उनके घर पर जानकारी दे रही थी। उसी दौरान डेनेल ने उन पर हमला किया। उन्हें अपने बेसमेंट में मरने के लिए छोड़ दिया। डेनेल ने गर्भवती महिला का पेट काटकतर बच्चे को निकाला और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गई और वहां कहा कि मिशेल का गर्भपात हो गया था। गर्भस्थ शिशु लड़की थी, जिसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने उसे उसी वक्त गिरफ्तार कर लिया। जिंदा बची मिशेल ने उसे बचाने के लिए तुरंत आपातकालीन सेवा पहुंचाने वालों का आभार जताया। जब दोषी को सजा सुनाई गई तो वह बहुत भावुक हो गईं और कहा कि दिल बहुत हल्का हो गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -