फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, इंडिगो ने किया लाइफटाइम 'फ्री टिकट' देने का ऐलान
फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, इंडिगो ने किया लाइफटाइम 'फ्री टिकट' देने का ऐलान
Share:

नई दिल्ली: हवाई यात्रा को सफर करने का सबसे आसान साधन माना जाता है। इससे आप बहुत आसानी और शीघ्रता से अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं। हालांकि, ये तरीका बहुत महंगा भी है। फ्लाइट की टिकट्स अन्य साधनों की अपेक्षा महंगी भी आती है। किन्तु बुधवार को दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो फ्लाइट में पैदा हुए एक बच्चे को लाइफ टाइम के लिए फ्री प्लेन टिकट्स मिले हैं। 

जी हां, ये बच्ची अब अपनी पूरी जिंदगी में मुफ्त फ्लाइट्स का मजा उठाएगा। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो नन्हे से  बच्चे को ये गिफ्ट मिला है। दरअसल, इस बच्ची का जन्म उड़ान के बीच हुआ है। इसके बाद इंडिगो ने बच्चे की जिंदगीभर के फ्री फ्लाइट टिकट की घोषणा कर दी है। दरअसल बुधवार शाम दिल्ली से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के विमान में सवार एक महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। 

इंडिगो ने बयान जारी करते हुए बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और फ्लाइट शाम 7:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। बयान में कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए चलने वाली फ्लाइट 6E 122 में एक प्रीमैच्योर बच्चे का जन्म हुआ। वहीं डिलीवरी की प्रक्रिया के दौरान फ्लाइट का संचालन सामान्य था। यह विमान बेंगलुरु पहुंचा, तो ऐयरपोर्ट पर बच्चे का शानदार स्वागत किया गया। बयान के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

जानिए आज कितने बदले पेट्रोल-डीजल के दाम

कर्नाटक में 3540 करोड़ का निवेश करने के लिए Aequs दी मंजूरी

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2020 में 1 लाख से अधिक विक्रेताओं ने लिया भाग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -