दर्दनाक हादसा: बारात लेकर जा रहे थे बाराती, रास्ते में हो गए दुर्घटना का शिकार
दर्दनाक हादसा: बारात लेकर जा रहे थे बाराती, रास्ते में हो गए दुर्घटना का शिकार
Share:

लखनऊ: एक्सीडेंट आत्महत्या और उन्ही की तरह की जुर्म आज के समय में एक आम से रूप में ढलते जा रहे है, हर दिन कोई न कोई  खुद को मौत के घाट उतार लेता है तो कोई हादसे का शिकार हो जाता है. वहीं हाल ही में एक केस सामने आया है जिसे सुनने के बाद आप सभी के होश उड़ जाएंगे. जी हां ये केस  उत्तर प्रदेश का है, जंहा सड़क हादसे में 2 लोगों की जान चली गई है. 

वहीं यूपी के महराजगंज कोठीभार थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। निचलौल सिसवां मार्ग पर रमपुरवां गांव के पास देर रात्रि ट्रैक्टर और बोलेरो में आमने सामने से भीषण टक्कर हुई। घटना में बोलेरो सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी जख्मियों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जा चुका है।

जंहा इस बात का पता चला है कि कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना इलाके के खैरी गांव के लोग बोलेरों में सवार होकर चौक थाना क्षेत्र के पड़री कला में बरात लेकर जा रहे थे। इसी बीच बोलेरो की टक्कर कोठीभार थाना क्षेत्र के रमपुरवां गांव के पास ट्रैक्टर से हो गई। घटना के उपरांत मौके पर चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में हादसे वाली जगह पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने सहायता की। सिसवां सीएचसी और जिला मुख्यालय में घायलों को भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। कोठीभार थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

60 हज़ार सिक्कों से बना डाला अयोध्या राम मंदिर का स्ट्रक्चर, बेंगलुरू के कलाकारों का कारनामा

Ind Vs Eng: कोहली के नाम एक और 'विराट' रिकॉर्ड दर्ज, इस मामले धोनी-अज़हर को भी छोड़ा पीछे

शुक्रवार के दिन जरूर अपनाएं ये उपाय, मिलेगा सभी समस्याओं से छुटकारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -