तेज गति पिकअप के सामने अचानक आया आवारा जानवर, कई लोगों की हुई मौत
तेज गति पिकअप के सामने अचानक आया आवारा जानवर, कई लोगों की हुई मौत
Share:

हिसार: हरियाणा से हाल ही में एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है जिसमे राज्य के हिसार में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें 3 महिलाओं की जान चली गई तथा 12 व्यक्ति घायल हुए हैं। कहा जा रहा है कि हांसी-जींद रोड पर तेज गति पिकअप के सामने आवारा पशु आ गया। जिसके कारण गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया तथा वह पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के समय पिकअप में लगभग 15 लोग सवार थे। 

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की खबर पुलिस और एंबुलेंस को दी। तुरंत ही सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया। तहकीकात के चलते पता चला कि 3 महिलाओं की जान हो चुकी है। इसके बाद सभी चोटिल व्यक्तियों को प्राथमिक इलाज के लिए नारनौंद के नागरिक हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात् उन्हें हिसार रेफर कर दिया। 

खबर के मुताबिक, नारनौंद के राजथल गांव से एक परिवार राजस्थान में पूजा अर्चना कर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह नारनौंद के समीप पहुंचे तो एक आवारा पशु उनकी पिकअप के सामने आ गया जिससे बैलेंस बिगड़ गया तथा गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना पर डॉक्टर बिटू ने बताया कि हॉस्पिटल में एक्सीडेंट केस आया था। जिसमें 15 व्यक्तियों को चोट लगी हुई थी। तहकीकात के चलते पता चला कि तीन लोगों की मौत हो चुकी थी तथा 12 व्यक्ति घायल थे। सभी चोटिल व्यक्तियों का प्राथमिक इलाज कर हिसार रेफर कर दिया गया। वहीं, राजथल निवासी 57 वर्षीय वीरमति,  62 वर्षीय कृष्णा तथा 47 वर्षीय रानी को मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में 3 महिलाओं की जान चली गई है। 

25001 चावल के दानों से छात्रा ने बनाई PM मोदी की तस्वीर

भारत दौरे पर पहुंचे जापान के PM को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ये अनोखा तोहफा, है बहुत ही खास

हाईवे पर पानी का गुब्बारा मारने से पलटा ऑटो, मामला जानकर दहल जाएगा आपका दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -