84 वर्षों के बाद दिखा दुर्लभ सांप, देखकर दंग रह गई वन विभाग की टीम
84 वर्षों के बाद दिखा दुर्लभ सांप, देखकर दंग रह गई वन विभाग की टीम
Share:

देहरादून: 84 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लाल रंग का ऐसा दुर्लभ सांप नज़र आया है जिसके दांत चाकू जैसे हैं। यह सांप उत्तराखंड के नैनीताल में देखा गया है। इस दुर्लभ सांप को कोरल कुकरी कहा जाता है और इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि इसका रंग पूरा लाल होता है। नैनीताल के एक घर में यह सांप छिपा हुआ था जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

वन अधिकारियों के मुताबिक, इस दुर्लभ सांप को इससे पहले 1936 में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी क्षेत्र में देखा गया था। इसके बाद इसे वैज्ञानिकों ने 'ओलिगोडोन खेरिएन्सिस' नाम दिया था। इस सांप को कुकरी इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि यह गोरखाओं के कुखरी (चाकू) के जैसे दिखता है। इस सांप के दांत कुखरी के ब्लेड जैसे घुमावदार होते हैं। इस सांप को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) नीतीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि गौला वन रेंज टीम को नैनीताल जिले के कुररिया खट्टा गांव के रहने वाले कविंद्र कोरंगा ने शुक्रवार सुबह एक सांप से बचाव के लिए सहायता मांगी थी। 

उन्होंने कहा कि जब हम वहां गए, तो गान वालों ने सांप को पकड़ लिया और उसे प्लास्टिक की बोरी में कैद कर लिया। त्रिपाठी ने कहा कि सांप को मौके से बचाने के बाद, टीम हैरान थी। यह दुर्लभ सांपों में से एक था। कुकरी सांप को टीम ने जंगल में छोड़ दिया।

वसुंधरा राजे ने की केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात

बुढ़ापे को लेकर हैं चिंतित ? 60000 रुपए पेंशन दे रही सरकार, जानिए डिटेल्स

Zomato का बड़ा ऐलान, महिला और ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को देगा 'पीरियड' लीव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -