अमिताभ बच्चन के एक फोन ने बदल दी थी दलेर मेहंदी की जिंदगी, जानिए ये जबरदस्त किस्सा
अमिताभ बच्चन के एक फोन ने बदल दी थी दलेर मेहंदी की जिंदगी, जानिए ये जबरदस्त किस्सा
Share:

जाने माने मशहूर मशहूर पॉप गायक दलेर मेहंदी आज अपना जन्मदिन रहे है. दलेर मेहंदी का जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार के पटना में हुआ था। एक गायक होने के साथ-साथ दलेर मेहंदी लेखक एवं रिकॉर्ड प्रोड्यूसर भी हैं। दलेर मेहंदी की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी बहुत दिलचस्प रही।

वही पंजाबी इंडस्ट्री में अपने म्यूजिक से तो दलेर मेहंदी जमकर तहलका मचा रहे थे, मगर उनके दोस्त उन्हें बॉलीवुड में गाना गाते हुए देखना चाहते थे। एक बार उनके एक दोस्त ने उनसे पूछा कि वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए कब गा रहे हैं तो इस बात का उत्तर देते हुए दलेर मेहंदी ने कहा जब उन्हें पाजी बुलाएंगे तब वो बॉलीवुड में गाना गाएंगे। हालांकि ये बात सुनकर उनके दोस्त को लगा कि वो धर्मेंद्र के बारे में बात कर रहे हैं। मगर दलेर मेहंदी ने कहा वो अमिताभ बच्चन के फोन की बात कर रहे हैं। उनके दोस्त ने बोला वो तुम्हें क्यों बुलाएंगे। मगर दलेर मेहंदी ने कहा कि अमिताभ उन्हें अवश्य बुलाएंगे। दोस्त के साथ हुई इस बातचीत के ठीक दो महीने पश्चात् अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन किया। इसके बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए गाने का अवसर प्राप्त हुआ।

मीका सिंह की भांति ही उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी का भी विवादों से गहरा नाता रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बख्शीश नामक एक शख्स ने दलेर मेहंदी पर उनसे रूपये लेकर विदेश न भेजने का आरोप लगाया था। बख्शीश सिंह ने उन पर ये बोलते हुए केस भी दर्ज करवाया था कि दलेर मेहंदी लोगों को विदेश भेजने के लिए उनसे रूपये लेते हैं। उनका आरोप था की दलेर मेहंदी ने 3 लड़कियों समेत 10 व्यक्तियों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर भेजा है। पुलिस ने तहकीकात के चलते पाया कि यह 1998 से चल रहा है। तत्पश्चात, दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया गया। दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में 2 वर्ष की सजा भी काट चुके हैं।

मार्टिन गप्टिल ने तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, लेकिन 'हिटमैन' के पास अभी भी मौक़ा

आजादी के '75 साल और 75 कमाल', जानिए कैसे खेल में महाशक्ति बना भारत?

स्वतंत्रता दिवस की बधाई और सरकार पर हमला भी.., सोनिया गांधी के सन्देश में दो बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -