कंधे पर शव रखकर ले गया पटना का यह व्यक्ति
कंधे पर शव रखकर ले गया पटना का यह व्यक्ति
Share:

पटना। देश में अपने परिजन का शव कंधे पर रखकर या किसी तरह से उसे अपने साथ ले जाने की घटनाऐं बहुत हुई हैं मगर इसके बाद भी मृत परिजन की पार्थिव देह को गंतव्य तक ले जाने के लिए किसी तरह की सुविधा ठोस तरह से इजाद नहीं हो पाई। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब सुरेश मंडल को अपनी पत्नी का शव ले जाने हेतु एंबुलेंस नहीं मिली। जब उसे एंबुलेंस नहीं मिली तो वह अपनी पत्नी का शव चादर में लपेट कर कंधे पर चिकित्सालय से शव लेकर पति को पैदल ही जाने पर मजबूर होना पड़ा।

जब इस बात की जानकारी प्रशासनिक महकमे को लगी तो फिर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। अब इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुरेश मंडल की पत्नी श्यामा देवी बीते 18 फरवरी से मुजफ्फरपुर के सदर चिकित्सालय में भर्ती थीं। सुरेश मंडल ने पत्नी के उपचार के लिए बहुत प्रयास किए और अपना पूरा धन उसके उपचार में लगा दिया मगर उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई।

हालात ये थे कि उसके पास शव को घर तक ले जाने के पैसे तक नहीं बचे थे। जिसके कारण वह चक्कर लगाता रहा। उसे कहा गया कि वह आवश्यक सेवा 1099 पर फोन कर दे। इसके बाद चिकित्सालय में ड्यूटीरत स्टाफ ने उसकी मदद नहीं की। उसने जब 1099 पर डायल किया तो फिर किसी ने फोन ही रिसीव नहीं किया। बाद में जब उसने अस्पताल में ही गुहार लगाई तो उसे एंबुलेंस दिए जाने की बात कही गई लेकिन फिर भी उसे एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली।

उसकी जेब में पैसे नहीं थे और इस कारण वह एंबुलेंस भी नहीं कर पाया ऐसे में उसने अपनी पत्नी के शव को चादर में लपेटा और कंधे पर लादकर अपने गांव की ओर चल दिया। जब यह मामला सामने आया तो फिर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर में ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसमें व्यक्ति एंबुलेंस न मिलने पर अपनी पत्नी का शव ढोने के लिए मजबूर हो गया था।

जबलपुर के भेड़ाघाट में मिली दो इंजीनियरिंग सहलियों की लाश

सिरफिरे आशिक ने किया युवती को ब्लेड से घायल

एकतरफा प्यार में पागल होकर लड़के ने मारी गोली लड़की को

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -