Video: 'फ्री में मुर्गा नहीं दिया...', सिंघु बॉर्डर पर निहंग सिख ने तोड़ी एक मजदूर की टांग
Video: 'फ्री में मुर्गा नहीं दिया...', सिंघु बॉर्डर पर निहंग सिख ने तोड़ी एक मजदूर की टांग
Share:

नई दिल्ली: निहंग की हिंसक हरकत से एक बार वापस सिंघु बार्डर और किसान आंदोलन सुर्ख़ियों में है। हरियाणा के सोनीपत जिले के सिंघु बार्डर पर अब आस-पास के गाँवों में मुर्गा सप्लाई करने वाले एक श्रमिक की टाँग तोड़ दी गई है। पीड़ित मनोज पासवान बिहार का निवासी है। जख्मी मनोज को सोनीपत के अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित निहंग नवीन संधू को अरेस्ट कर लिया है। अरेस्ट निहंग बाबा अमन सिंह के समूह का बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

इस वीडियो में जख्मी मनोज पासवान घटना के बारे में बताते हुए कह रहा है कि,‘एक सरदार जी ने मुझ से मुर्गा माँगा। मैंने कहा कि मुर्गा नहीं दे सकता, क्योकि मेरा गिनती का हिसाब होता है। मैंने उन्हें पर्ची भी दिखाई। मैं मुर्गा नहीं दे सकता हूँ। बताया जा रहा है कि इसके बाद निहंग नवीन संधू ने मनोज पासवान की लाठी से मार-मारकर उसकी टांग तोड़ दी। आरोपित निहंग के संबंध में दावा किया जा रहा है कि सिंघु बॉर्डर पर जो निहंग सिख गिरफ्तार किया गया है, वह नवीन संधू है। नवीन संधू हरियाणा के करनाल जिले के गाँव गगसीना का निवासी है। इसी के साथ वह शुरू से ही किसान आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मनोज ने आरोपित निहंग को जेब से मुर्गों की तादाद वाली पर्ची भी दिखाई थी। पर्ची निकालते वक़्त मनोज की जेब से बीड़ी का बंडल बाहर आ गया। इस बात पर निहंग मनोज को गाली देने लगा। मनोज ने अपना दोष पूछा तो उसको फिर पीटा गया।पीड़ित मनोज कुंडली बॉर्डर के पास सत्यवान की चिकन शॉप में नौकरी करता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सत्यवान ने बताया कि वह आस-पास के गाँवों में मुर्गे की सप्लाई करता है। मनोज रोज़ की तरह रिक्शे पर मुर्गा ले कर निकला, तो निहंग ने उसको रोका और पीट दिया।

सत्यवान के मुताबिक, पुलिस में शिकायत कर दी गई है। दुकान मालिक के मुताबिक, सत्यवान की टाँग टूट जाने की वजह से उनके घर पर रोजी रोटी का संकट आ गया है। उनकी इच्छा है कि हमलावर निहंग के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले। इस घटना के बाद वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में कई निहंग नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उनको कहते सुना जा सकता है कि वो बाबा अमन सिंह से संबंध तोड़ रहे हैं। उनके मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर आज जो आदमी अरेस्ट हुआ है, वो बाबा अमन सिंह के ही जत्थे से है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान को दी मंजूरी

61 हजार के नीचे आया सेंसेक्स, निफ्टी का रहा ये हाल

जापान में विदेशी आगंतुकों में आई 99 प्रतिशत से अधिक की गिरावट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -