जब मुंबई की सड़को पर सरेआम नंगा दौड़ता रहा युवक
जब मुंबई की सड़को पर सरेआम नंगा दौड़ता रहा युवक
Share:

मुंबई: मुंबई के कुर्ला में एक व्यक्ति को एचआईवी इंजेक्टेड सीरिंज से बचने के लिए अपने परिधानों के बिना ही दौड़ना पड़ा। इस व्यक्ति के पीछे दो लोग और भाग रहे थे, जिसमें से एक के हाथ में एचआईवी संक्रमित सीरिंज थी। जब ये दौड़ लगाने लगे तो लोग हंसने लगे लेकिन जब उन्हें मांजरा समझ में आया तो वे भी आश्चर्य में पड़ गए। दरअसल नेहरूनगर में बाजार खुलने के दौरान प्रातः 8 बजे इन लोगों के दौड़ने के कारण हड़कंप मच गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो परिधानों के बिना दौड़ने वाले इस व्यक्ति को हाउसिंग सोसायटी के परिसर में छुपे पाया गया।

पुलिस ने इस व्यक्ति के पीछे दौड़ लगाने वालों को भी तलाश लिया। आरोपियों को शांति भंग करने को लेकर पकड़ लिया गया। दरअसल पंचनारायण साहू नामक ट्रांसपोर्टर इन लोगों से बचकर भाग रहा था। पंचनारायण साहू पंकज दूबे के यहां कार्य करता था। पंकज दूबे कई पैट्रोल पंपों का मालिक है।

वह अपने एक अन्य कर्मचारी राजकुमार के साथ पंचनारायण साहू के पीछे दौड़ रहा था। दरअसल पंकज दूबे ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी भी खोल ली थी लेकिन घाटा होने पर उसने इस कंपनी को बंद कर दिया। इसके बाद पंचनारायण साहू ने अपनी नौकरी छोड़कर ट्रांसपोर्ट कंपनी खोली तो वह पंकज दूबे के पैट्रोल पंप से पैट्रोल भरवाने लगा।

मगर जब पैट्रोल का उधार खर्च 6.65 लाख हो गया तो पंकज दूबे ने साहू को उधार चुकता करने के लिए कहा। ऐसे में दूबे ने कालाम्बोली मे साहू के दो ट्रकों पर कब्जा कर लिया। जब साहू उधार चुकता करने पहुंचा तो दूबे ने नाराजगी जताई उसे उधार मिल गया था लेकिन  इसके बाद भी उसने साहू को कहा कि तूने मुझ कारोबार में नंगा किया अब मैं तूझे नंगा करूंगा।

दूबे और उसके नौकर राजकुमार साहू ने कपड़े उतार कर पिटाई की। ऐसे में उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसे एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की धमकी भी दी। रात भर वह कमरे में बंद रहा। जब राजकुमार ने दरवाजा खोला तो साहू उसे धक्का देकर भाग निकला। ऐसे में राजकुमार ने सिरींज लेकर साहू के पीछे दौड़ लगा दी। अब दूबे और राजकुमार के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -