डाॅ. आंबेडकर का घर बनेगा स्मारक
डाॅ. आंबेडकर का घर बनेगा स्मारक
Share:

लंदन : भारत लंदन में बाबासाहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में एक संग्रहालय बनाने जा रहा है। जी हां, आखिर ब्रिटेन में ही क्यों। ब्रिटेन में मौजूद भारत रत्न डाॅ. आंबेडकर के घर को भारत ने खरीद लिया है और फिर भारत ने अब इस बंगले को संग्रहालय और अंतर्राष्ट्रीय स्मारक बनाने की पहल प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस बंगले में 1920 के दशक में एक विद्यार्थी के तौर पर डाॅ. आंबेडकर निवास करते थे। अब उनके इस निवास को भारत सरकार ने स्मारक बनाने का निर्णय कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार फेडरेशन आॅफ अंबेडकराईट एंड बुद्धिस्ट आॅर्गेनाईजेशंस यूके के अध्यक्ष संतोष दास ने कहा कि महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता मंत्री  राजकुमार बडोले ने पश्चिमोत्तर लंदन में 10 किंग हेनरीज रोड क्षेत्र के 2050 वर्ग फुट के मकान से जुड़े दस्तावेजों का हस्तांतरण किया। इस दौरान यह बात सामने आई है कि सरकार ने 31 करोड़ रूपए में इस संपतित को खरीदा। मकान में नीले रंग की पट्टी लगाई गई है। गोलाकार पट्टी में डाॅ. आंबेडकर के निवास का उल्लेख है।

दरअसल डाॅ. आंबेडकर जब इकोनाॅमिक्स को लेकर लंदन स्कूल आॅफ इकोनाॅमिक्स में डाॅ. आंबेडकर ने 1921 से 1922 के बीच अध्ययन किया था। महाराष्ट्र सरकार द्वारा खरीदे गए इस बंगले को सरकार शैक्षिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर बदलेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भारत की कई पीढि़यों को लोगों के साथ अध्ययन करने वाले डाॅ. आंबेडकर में रूचि रखते हैं। समाजिक न्याय, मानवाधिकार और विभिन्न मसलों पर अध्ययन करने वाले लोगों को डाॅ आंबेडकर के बारे में जानकर खुशी होगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -