केदारनाथ के पास गिरा बर्फ का पहाड़, वीडियो देखकर काँप जाएंगे आप
केदारनाथ के पास गिरा बर्फ का पहाड़, वीडियो देखकर काँप जाएंगे आप
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ के समीप बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आरभिंक रूप से बताया गया कि पहाड़ खिसकने से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में आज प्रातः हिमस्खलन हुआ, किन्तु केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

केदारनाथ मंदिर के समीप बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूर्ण रूप से ढह गया। हालांकि, इस घटना में किसी के नुकसान होने की खबर नहीं है। बता दे कि केदारघाटी में वर्षा का सिलसिला जारी है। 21 सितंबर को केदारनाथ हाइवे पर भूस्खलन (landslide) हुआ था। 

हालांकि, गनीमत रही थी कि वहां से निकल रहे वाहन पहाड़ी के मलबे की जद में नहीं आए। वर्षा की वजह से चारधाम यात्रा पर भी प्रभाव पड़ रहा है। बुधवार शाम केदारनाथ हाई-वे पर फाटा के निकट पहाड़ी से खतरनाक भूस्खलन हो गया। एक साथ कई टन मलबा एवं बोल्डर पहाड़ी से हाइवे पर गिरे। पहाड़ी से मलबा गिरता देखकर वाहनों चालक रुक गए। एक यात्री बस को कुछ हानि हुई थी। वर्षा के पश्चात् भूस्खलन होने से जगह-जगह बद्रीनाथ एवं केदारनाथ हाइवे पर यातायात बाधित हो रहा। यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ा था। बीते दिनों से निरंतर हो रही वर्षा की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे हैं मल्लिकार्जुन खड़गे, लेकिन उन्हें भी देनी होगी 'क़ुर्बानी'

2023 में होने वाली हैं ये खतरनाक चीजें! जानिए बाबा वेंगा की अगले साल की भविष्यवाणियां

1 अक्टूबर को आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -