एक माँ ने छुपा ली अपनी पहचान, लड़का बनकर जीने को हुई मजबूर
एक माँ ने छुपा ली अपनी पहचान, लड़का बनकर जीने को हुई मजबूर
Share:

क्या हो यदि आपको अपनी पहचान बदलकर वर्षों तक रहना पड़ जाए। लड़की होकर लड़के का भेष अपनाने की नौबत आ जाए। अपनी असलियत से दूर जीने को मजबूर हो जाए। सुनकर भी अजीब लग रहा होगा? ऐसे में कल्पना कीजिए उस शख्स की जिसने ये हकीकत में जिया है। इस रिपोर्ट में ऐसे ही एक पाकिस्तानी शो के बारे में हम आपको बताने वाले है।  

चर्चा में पाकिस्तानी शो बख्तावर: पाक में आजकल एक शो खूब ट्रेंड करता हुआ दिखाई दे रहा है। हम टीवी का नया शो बख्तावर TRP में छाया हुआ है। ये कहानी है एक बहादुर लड़की बख्तावर की, जिसकी जिंदगी की कई कठिनाईयां हैं। बख्तावर में लीड रोल अभिनेत्री युमना जैदी निभा रही हैं। उनकी दमदार अदाकारी ने हर किसी को उनका मुरीद बना दिया है। कम लोगों को पता है कि ये ड्रामा रियल स्टोरी पर बेस्ड है। ये कहानी है फरहीन इश्तियाक नकवी की, जिसने अपनी जिंदगी में कई संघर्ष देख लिए है।

किसकी जिंदगी से इंस्पायर है शो?: बख्तावर फरहीन की जिंदगी से इंस्पायर है। फरहीन लाहौर में रहती है और वर्षों से लड़का बनकर रह रही है। ऐसा इसलिए ताकि वो अपनी बेटी को जजमेंटल सोसायटी से भी बच पाए। अपना खुद का बिजनेस शुरू करने से पहले फरहीन ने छोटी मोटी नौकरी कर चुकी है। जब चीजें बेहतर हुईं तब फरहीन ने अपना अनुभव हर किसी के साथ साझा कर दिया। फरहीन काफी मेहनती है, उसने डोमिनोज पिज्जा में कैशियर का भी काम भी किया है। वो उबर के  लिए ड्राइव करती है। फरहीन लाहौर में अपनी बेटी संग स्ट्रगलिंग लाइफ जी रही है। वो बीते 8 वर्ष से लाहोर में रह रही है।

बात की जाए तो ड्रामा सीरीज बख्तावर की तो, जिसकी इमोशनल रोलर कोस्टर राइड, सस्पेंस और एंटरटेनमेंट से भरी कहानी इसे हिट शो बना रही है। शो में सेंसिटिव सामाजिक केसों से निपटते दिखाया गया है साथ ही स्ट्रॉन्ग मैसेज भी डिलीवर भी कर दिया है। ये सीरियल 17 जुलाई को ऑनएयर हुआ था।

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य और बेटी श्वेता संग डिनर डेट पर नजर आई सुहाना

आमिर की फिल्म के बाद ट्विटर पर ट्रैंड हुआ #BoycottRakshaBandhanMovie

पैपराजी को देख मां करीना से तैमूर ने पूछ लिए हैरान कर देने वाले सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -