'अब किसी का रेप नहीं कर सकेगा..', माँ ने काटा बेटी का बलात्कार कर रहे युवक का गुप्तांग
'अब किसी का रेप नहीं कर सकेगा..', माँ ने काटा बेटी का बलात्कार कर रहे युवक का गुप्तांग
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी खीरी में एक माँ ने उस युवक का गुप्तांग काट डाला, जिसने घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी का बलात्कार करने का प्रयास किया था। लखनऊ में युवक का उपचार चल रहा है। महिला की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना लखीमपुर खीरी जिले के महेवागंज का है। महिला का आरोप है कि युवक ने बुधवार (17 अगस्त 2022) को उसकी बेटी से रेप की कोशिश की।

युवक का गुप्तांग काटने के बाद महिला खुद पुलिस के पास पहुँच गई। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हमला करने वाली 36 वर्षीय महिला और आरोपित युवक लिव इन पाटर्नर हैं। महिला अपनी बेटी को लेकर पति से अलग रह रही थी। आरोप है कि युवक ने जब रेप एक प्रयास किया, उस वक़्त महिला खेत में काम कर रही थी। अचानक ही वह घर पहुँची और आरोपित को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी को बचाने के लिए महिला लगभग 40 मिनट तक आरोपी से जूझी। जब उसे लगा कि वह युवक से लड़ाई में नहीं जीत  सकती, तो उसने किचन से चाकू लाकर आरोपी का गुप्तांग काट दिया। युवक को आठ टाँके लगने की बात सामने आई है। महिला का कहना है कि, 'मुझे उसका गुप्तांग काटने का कोई पछतावा नहीं है। उस वक़्त मैं उसकी हत्या भी कर सकती थी। दरिंदों को ऐसी ही सजा मिलनी चाहिए। अब वह किसी को हवस का शिकार नहीं बना सकेगा।'

लखीमपुर पुलिस स्टेशन के SHO का कहना है कि महिला लगभग दो साल से अपने पति से अलग रह रही है। उसका पति शराबी है। महिला की शिकायत के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के रिकवर होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

हिन्दू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी, यूट्यूबर वसीम अहमद गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट और पत्थरबाज़ी.., हरदोई में दो पक्षों में खुनी झड़प

मुंबई के बिजनेसमैन को भारी पड़ा डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करना, लड़की से मिलने पहुंचा और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -