दलित दूल्हे को चढ़ाया घोड़ी तो बारात पर हुआ पथराव
दलित दूल्हे को चढ़ाया घोड़ी तो बारात पर हुआ पथराव
Share:

छत्तरपुर। प्रदेश के छतरपुर में दलित दूल्हे की बारात पर गांव के दबंगो ने पथराव किया। दूल्हे को घोड़ी पर सवार देख गांव के दबंग नराज़ हो गए जिसके कारण पथराव किया गया। जानकारी अनुसार बारात में 40-50 बाराती थे। घटना बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव में सोमवार शाम की है। इस घटना में 3 पुलिस कर्मचारी घायल हुए है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी अमित सांघी और एएसपी सहित दोनों थाने के पुलिस कर्मचारी वारदात पर पहुंचे।

इसके बाद भी पथराव नहीं रुका पुलिस कर्मचारी ने बड़ी मुश्किल से हालतो पर काबू पाया। पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें 20 आरोपी नामजद हैं। इसके बाद पुलिस की कार्यवाही मंगलवार सुबह 4 बजे तक चलती रही। बल मलहरा डीएसपी शशांक जैन ने बताया की यह मामला बकस्वाहा थाना क्षेत्र के चौरई गांव से रितेश अहिरवार की बारात सागर जिले के शाहगढ़ जा रही थी। इससे पहले बारात गांव में घुमाई जा रही थी तभी गांव के दबंगो ने पथराव कर दिया। 

यह मामला बल से बदले में बदल गया। पथराव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सारी गंभीर स्थति को संभाला। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा देकर दूल्हे की बारात फिराई। बारात को पुलिस की सुरक्षा में ही शाहगढ़ के लिए रवाना किया। विवाह के सारे कार्यक्रम पुलिस की सुरक्षा में ही किए जायेंगे।

कलेक्टर की जन सुनवाई के दौरान महिला ने की आत्महत्या करने की कोशिश, मचा हडकंप

MP के कई शहरों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

'ये और कुछ नहीं बस BJP का लाया हुआ शगूफा है', लव जिहाद के सवाल पर बोले डॉ. गोविंद सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -