गुटखे के कारण लगा हाईटेंशन लाईन से करंट हुई मौत
गुटखे के कारण लगा हाईटेंशन लाईन से करंट हुई मौत
Share:

मालेगांव। अक्सर आपने यह सुना होगा कि धूम्रपान, गुटखा, पाउच और तंबाकू का नशा जानलेवा होता है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मगर यह हकीकत में बदल गया। दरअसल एक युवक गुटखे की लत के कारण मौत की आगोश में चला गया। हालांकि उसे किसी तरह की बीमारी नहीं हुई थी। ऐसा उसे बिजली का झटका लगने से हुआ।

दरअसल महाराष्ट्र के मालेगांव में अजीब दुर्घटना हुई। यहां पर एक लड़के ने गुटखा खाने के बाद उसकी पीक पहली मंजिल से थूकी ऐसे में पीक विद्युत तार से टकरा गई। इतने में ही युवक मोहम्मद यासिन 21 वर्ष को बिजली का तेज झटका लगा।

मिली जानकारी के अनुसार युवक को चिकित्सालय ले जाया गया। मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -