MP: किसान आंदोलन के बीच धरना स्थल पर हुई शादी, जोड़े ने ली संविधान की भी शपथ
MP: किसान आंदोलन के बीच धरना स्थल पर हुई शादी, जोड़े ने ली संविधान की भी शपथ
Share:

रीवा: हाल ही में एक खबर मध्य प्रदेश के रीवा से आई है। जी दरअसल यहाँ बहुत अनोखी शादी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां एक जोड़े ने किसान आंदोलन के बीच धरना स्थल पर ही एक-दूसरे को माला पहनाकर सात फेरे लिए। जी दरअसल शहर की करहिया मंडी में बीते 75 दिनों से किसान तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन पर बैठे हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष और मध्य प्रदेश किसान सभा के महासचिव रामजीत सिंह ने अपने बेटे सचिन सिंह की शादी आंदोलन स्थल में हुई।

इस बीच सादा समारोह हुआ और विवाह की सारी रस्में धरना स्थल पर ही पूरी हुई। इस दौरान रामजीत सिंह के बेटे सचिन की शादी छिरहटा के रहने वाले विष्णुकांत सिंह की बेटी आसमा सिंह के साथ हुई है। सचिन और आसमा की शादी के दौरान दोंनों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले संविधान की शपथ भी ली और तीन कृषि कानूनों का विरोध भी किया। वैसे यह पहली बार रहा क्योंकि इसके पहले किसी भी आंदोलन स्थल पर कोई शादी नहीं हुई है। खबरों के अनुसार सचिन और आसमा ने ही फैसला लिया था कि वो सरकार के इन तीन कृषि कानूनों का विरोध करते हुए आंदोलन स्थल पर शादी करेंगे और विवाह की रस्मों के साथ संविधान की भी शपथ लेंगे।

इस बारे में रामजीत सिंह ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि, 'यह शादी सरकार के लिए एक मैसेज है कि सरकार जब तक बिल वापस नहीं लेगी तब तक हम आंदोलन वापस नहीं लेंगे। वहीं हम किसान भाईयों के जितने भी पारिवारिक कार्यक्रम होंगे अब वो सभी धरना स्थल से ही किये जाएंगे।' इसके अलावा रामजीन सिंह ने यह भी कहा कि, 'इस कदम से हमने सरकार को साफ कर दिया है कि हम किसी भी कीमत पर धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। जब तक सरकरा तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लेती है।' आप सभी को बता दें कि वर-वधू के परिजनों ने घोषणा की है कि शादी में वर-वधू को उपहार के रूप में जो भी राशि मिलेगी। उस राशि का प्रयोग आंदोलन को चलाने में किया जाएगा।

मास्क पहनने से मना कर रहे थे मुसाफिर, एयर एशिया ने 2 यात्रियों को विमान से उतारा

गाड़ी में मेकअप कर रही थी जैकलीन और नुसरत, वीडियो शेयर कर अक्षय ने लिखा- देखिए हमारा India’s...

और भी तेज होगा ISRO का पहला मानव मिशन, रूस के बाद अब इस जगह शुरू होगी ट्रेनिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -