बेबी योगा के नाम पर नवजात के साथ घिनोनी हरकतों वाला विडियो आया सामने
Share:

इंडोनेशिया : हाल ही में फेसबुक पर 'बेबी योगा' नाम से एक वीडियो पोस्ट किया गया है इस वीडियो में एक औरत नग्न नवजात बच्चे को न केवल पानी से भरी बाल्टी में बार-बार डुबो रही है, बल्कि उसे हाथों से पकड़कर बुरी तरह झुला भी रही है। इस दौरान विडियो में बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाजें भी सुनाई दे रही है। इस औरत व बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इस विडियो ने सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है। इस विडियो को इंटरनेट पर काफी विरोध व आलोचनाएं झेलने के बाद फेसबुक ने भी इसे हटा दिया है। दो मिनट का यह वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।

बताया जा रहा है कि फेसबुक पर इसे इंडोनेशिया में अपलोड किया गया था। यह विडियो सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। सभी लोग विडियो में दिख रही औरत की खूब आलोचना कर रहे है। फेसबुक ने पहले इस विडियो को यह कहते हुए हटाने से माना कर दिया था कि वीडियो उसके समुदाय मानकों का उल्लंघन नहीं करता है। जिसके बाद नेशनल एसोसिएशन फॉर पीपल अब्यूज्ड इन चाइल्डहुड ने कंपनी को आड़े हाथ लिया था।तब जाकर उसने ये विडियो हटाया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -