ना विदेश गई, ना संक्रमित व्यक्ति से मिली, फिर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई ये महिला
ना विदेश गई, ना संक्रमित व्यक्ति से मिली, फिर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई ये महिला
Share:

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस तेजी से फ़ैल रहा है। इस जानलेवा वायरस से भारत में अब तक 286 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक इस वायरस से प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 63 हो चुके हैं। अभी तक देखा जा रहा था कि भारत में इस वायरस से वे ही लोग संक्रमित हो रहे थे, जो विदेश यात्रा करके आए हैं या फिर किसी कोरोना संक्रमित से उनकी मुलाकात हुई।

किन्तु अब भारत में पहला ऐसा मामला सामने आया है, जहां संक्रमित व्यक्ति न विदेश यात्रा की है और न ही किसी संक्रमित मरीज से मुलाकात की है। हालांकि, संक्रमित महिला हाल ही में एक विवाह समारोह में शामिल हुई थी, जहां से लौटने के बाद ही वह कोरोना पॉजीटिव पाई गई। अब प्रशासन मुंबई तक कैब से उसके सफर के ब्योरों की छानबीन की जा रहा है। महाराष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के पुणे शहर में लगभग 40 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।

उन्होंने बताया है कि महिला भारती अस्पताल में लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर है। महिला के नमूने स्वाइन फ्लू (एच1 एन1) की आशंका के चलते जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पहुंचाए गए थे जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला ने किसी अन्य देश का दौरा नहीं किया था, किन्तु वह तीन मार्च को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवी मुंबई के वाशी गई थी।

इंडियन रेलवे के बाद 'जनता कर्फ्यू' के समर्थन में आया Go Air, सभी उड़ानें की रद्द

सोने-चांदी के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या हैं आज के भाव

कोरोना के कहर से उबरा बाजार, सेंसेक्स में आई 700 अंकों की मजबूती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -