मस्जिद में लगी भीषण आग, भरभराकर गिरा गुंबद, Video आया सामने
मस्जिद में लगी भीषण आग, भरभराकर गिरा गुंबद, Video आया सामने
Share:

जकार्ता: इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद में बुधवार (19 अक्टूबर) को भीषण आग भड़क उठी, जिसके बाद मस्जिद का गुंबद बाद ढह गया। उत्तरी जकार्ता स्थित जामी मस्जिद (Jami Mosque) के बड़े गुंबद में भीषण आग लग गई, जिसके चलते वह नीचे गिर गया। बता दें कि, मस्जिद इस्लामिक अध्ययन और विकास पर एक थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक सेंटर से जुड़े भवन परिसर में मौजूद है।

स्‍थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। बताया जा रहा है कि गुंबद परिसर में आग उस समय लगी, जब इसके रिनोवेशन का कार्य चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गुंबद ही भरभराकर ढह गया। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ है। फिलहाल घटना की वजहों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मस्जिद की मरम्मत का कार्य करने वाली ठेकेदार कंपनी के चार कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।

जकार्ता की मस्जिद का गुंबद ढहने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नज़र आ रहा है कि गुंबद के एक हिस्‍से में आग लगी हुई है। कई सारे लोग इस आग को बुझाने में लगे हुए हैं, मगर हवा तेज होने की वजह से आग बढ़ती जा रही है। गुंबद के आसपास बहुत धुंआ है, इसी बीच अचानक गुंबद ताश के पत्‍तों की तरह ढह जाता है। इंडोनेशिया मीडिया ने बताया कि स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर 3 बजे के बाद दमकलकर्मियों को आग लगने की जानकारी दी गई, जिसके बाद कम से कम 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

'हमारे देश में उग्रवाद नहीं, बल्कि आतंकवाद फैला है..', पाकिस्तान ने मंत्री ने खुद किया स्वीकार

रूस ने POK को माना भारत का हिस्सा, नक्शा देखकर 'जल' जाएंगे चीन-पाकिस्तान

रूस में शामिल किए गए यूक्रेन के चार शहरों में लागू हुआ मार्शल लॉ, पुतिन ने किया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -