250 लड़कों के बीच अकेले पढ़ती है ये लड़की
250 लड़कों के बीच अकेले पढ़ती है ये लड़की
Share:

अभी तक हमने को—एड स्कूल देखे हैं, जहां लड़के और लड़कियां दोनों पढ़ते हैं। लेकिन क्या आपने सुना है कि 250 लड़कों के बीच एक अकेली लड़की पढ़ाई कर रही हो। यह देहरादून का कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल का मामला है। यह लड़की इस स्कूल की छठवीं क्लास की छ़ाा है। इस लड़की का नाम शिकायना है और वह अपनी पढ़ाई से बहुत खुश है। 

​​​शिकायना के ब्यॉयज स्कूल में पढ़ने के पीछे एक खास वजह है। उसने एक वेबसाइट को बताया कि उनसे  वॉयस आॅफ इंडिया के पिछले सीजन में भाग लिया था और  शो के बाद जब वह स्कूल पहुंची, तो स्कूल ने उसे अगली क्लास में लेने से मना कर दिया। इसके बाद उसके पिता ने कई स्कूलों में बात की, लेकिन बात नहीं बनी। उसके पिता कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल के टीचर हैं। जब उन्होंने अपने स्कूल में बात की, तो स्कूल प्रशासन ने उनकी बात मान ली और शिकायना को अपने स्कूल में एडमिशन दे दिया। 

शिकायना ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने उनके लिए कई बदलाव किए। वह नए स्कूल में वो लड़कों जैसा ही यूनिफॉर्म पहन कर जा रही हैं। शिकायना के क्लास में 17 लड़के हैं और उनके बीच पैंट शर्ट और बेल्ट लगा कर वो भी उनमें से एक ही दिखती हैं। फर्क बस उनके लंबे बालों का है। शिकायना के आने के बाद उनके स्कूल के लड़के अब शैतानी कम करते हैं। ​शिकायना टीचर टॉयलेट  यूज करती हैं, क्योंकि स्कूल में गर्ल्स टॉयलेट नहीं है। 

 

अपनी पत्नी को मारने-पीटने के लिए पुलिसवाले ने मांगी अनुमति

 

98 की उम्र में इस महिला के योगासन को देखकर तो बाबा रामदेव भी शर्मा जाएंगे

अंडा भुर्जी खाने से हो सकती है आपकी मौत....

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -