चंडीगढ़ में घूमने आई लड़की पर गिरी बिजली, मौके पर ही निकल गई जान
चंडीगढ़ में घूमने आई लड़की पर गिरी बिजली, मौके पर ही निकल गई जान
Share:

चंडीगढ़: 15 अगस्त की शाम सुखना लेक के पास उस समय सनसनी फ़ैल गयी, जब लेक घूमने आई लड़की एक लड़की पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के बाद लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लड़की का नाम तमन्ना बताया जा रहा है, जो डेराबस्सी की रहने वाली थी और अपनी तीन सहेलियों के साथ 15 अगस्त को चंडीगढ़ के सुखना लेक घूमने आई थी।

बिजली गिरने के बाद पीड़ित लड़की को सेक्टर 16 के अस्पताल में ले जाय गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के बाद लड़की का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। घटना गुरुवार दोपहर 3:45 बजे की है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, सूचना मिलने पर पीसीआर सहित पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से आकाशीय बिजली की जद में आई लड़की को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तमन्ना के भाई काजिम ने बताया कि वे लोग मूल रूप से बदायूं (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और कुछ वर्ष पूर्व ही डेराबस्सी शिफ्ट हुए थे। तमन्ना एक प्राइवेट नौकरी करती थी, 15 अगस्त को वह अपनी सहेलियों के साथ सुखना लेक में घूमने के लिए गई थी और बाद में उसे पता चला कि तमन्ना की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। घर में किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि तमन्ना हमारे बीच नहीं रही। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पीएमओ आज करेगा वित्त मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक

पीएम मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ मिलकर की अर्थव्यवस्था पर चर्चा

इस टीम के जरिए क्रिकेट में वापसी करेंगे अंबाती रायडू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -