विवेक अग्निहोत्री को 'गुजरात फाइल्स' नाम की फिल्म बनानी चाहिए, उद्धव सेना का PM मोदी पर हमला
विवेक अग्निहोत्री को 'गुजरात फाइल्स' नाम की फिल्म बनानी चाहिए, उद्धव सेना का PM मोदी पर हमला
Share:

मुंबई: 'द केरल स्टोरी' को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र सामना में पीएम मोदी पर हमला बोला है। इसमें दावा किया गया है कि गुजरात से 40 हजार महिलाएं लापता हैं। इसमें प्रधानमंत्री मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किए गए हैं तथा नेशल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो का हवाला दिया गया है। 

सामना में कहा गया, यह बहुत ही गंभीर विषय है कि महिलाओं की तस्करी हो रही है मगर मोदी भक्त फिर भी गुजरात मॉडल की रट लगाए रहते हैं। NCRB डेटा के अनुसार, 5 वर्षों में गुजरात से 40 हजार महिलाओं के लापता होने के मामले आए हैं। द केरल स्टोरी एवं कश्मीर फाइल्स के लिए विवेक अग्निहोत्री को टारगेट करते हुए इसमें कहा गया है कि उन्हें 'गुजरात फाइल्स' नाम की फिल्म बनानी चाहिए। इस एडिटोरियल में महाराष्ट्र के बारे में भी बताया गया कि महिलाओं के गायब होने के आंकड़े यहां भी डरावने हैं। दावा किया गया कि आंकड़े कहते हैं हर दिन महाराष्ट्र में 70 महिलाएं गायब हो जाती हैं तथा पिछले 3 महीने में 5 हजार से अधिक महिलाएं लापता हो चुकी हैं। इसमें पूछा गया, 'आखिर शिंदे एवं फडणवीस की सरकार क्या कर रही है।'

शिवसेना (यूबीटी) ने बताया कि जिन प्रदेशों में चुनाव है वहां हनुमान चालीसा, बजरंगबली एवं धर्मांतरण की बात हो रही है मगर गरीब एवं वंचित महिलाओं की तस्करी की बात नहीं हो रही है जो कि सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ ही गुजरात एवं महाराष्ट्र में धड़ल्ले से हो रही है। यह भी कहा गया कि पीएम अपने रेडियो शो मन की बात के माध्यम से लोगों को गलत जानकारी देते हैं कि मानव तस्करी के लिए पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू एवं महात्मा गांधी जिम्मेदार थे। इन महिलाओं और उनके परिवार को तभी न्याय प्राप्त होगा जब गुजरात में कानून व्यवस्था लागू होगी नहीं तो लोगों को यूं ही गुमराह किया जाता रहेगा। गुजरात से 40 हजार महिलाओं के लापता होने के मामले में गुजरात पुलिस ने एक ट्वीट किया था तथा बोला था कि इनमें से अधिकतर महिलाएं पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर गई थीं जो कि वापस आ गईं। 

यह भी बताया गया कि 2016-20 के बीच 41621 महिलाएं लापता हुई थीं। गुजरात पुलिस का कहना है कि परीक्षा में फेल होने के कारण कई लड़कियां घर छोड़कर चली गई थीं। ये मामले मानव तस्करी के नहीं थे। सामना में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर भी कई बातें कही गईं। इसमें लिखा गया कि आखिर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण सिंह का इस्तीफा क्यों नहीं लिया जाता। महिलाएं धरने पर बैठी हैं मगर सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। ना तो पीएम और ना ही गृह मंत्री इस बारे में बात करना चाहते हैं. तंज कसते हुए कहा गया कि यदि पुलिस महिलाओं को नहीं तलाश पा रही है तो उसे गुवाहाटी जाकर भैंसों की बलि देनी चाहिए या फिर राणा दंपती गुजरात के साबरमती आश्रम जाकर हनुमान चालीसा पढ़ें। 

रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकाप्टर संग तस्वीर खिंचवाने वाले फार्मासिस्ट पर एक्शन, हुआ निलंबित

'2027 तक सभी डीजल वाहन बैन करे भारत सरकार..', पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया सुझाव

कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, राम नाम जप कर पराया माल अपना करते है बजरंगदली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -