26 जनवरी हिंसा मामले में जम्मू से एक किसान नेता गिरफ्तार
26 जनवरी हिंसा मामले में जम्मू से एक किसान नेता गिरफ्तार
Share:

नई दिल्ली: कृषि कानून के खिलाफ गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू से एक प्रमुख किसान नेता को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने यह ट्रैक्टर रैली निकाली थी। 'जम्मू एंड कश्मीर यूनाइटेड किसान फ्रंट' के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह 26 जनवरी की हिंसा के मामले में जम्मू से गिरफ्तार किए गए पहले शख्स हैं। वह जम्मू शहर के चाठा के रहने वाले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सोमवार रात गिरफ्तार किया गया और तत्काल ही पूछताछ के लिए दिल्ली भेज ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सरहदों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 26 जनवरी के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हुई थी और कुछ प्रदर्शनकारियों ने लाल किले पर धार्मिक ध्वज भी लगा दिया था।

उधर, सिंह के परिवार ने उन्हें बेकसूर बताया है और फ़ौरन उनकी रिहाई की मांग की है। सिंह की पत्नी ने प्रेस वालों से कहा कि, ''उन्होंने मुझे बताया था कि जम्मू पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक ने उन्हें बुलाया है और वह गांधी नगर पुलिस थाने जा रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल बंद आने लगा। पूछताछ करने पर, मुझे पता चला कि उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उन्हें दिल्ली ले जाया गया है।''

कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों ने लगाया शतक, दो दिन की शांति के बाद फिर बढ़े ईंधन के दाम

योगी के बजट में नोएडा के लिए बड़ा तोहफा, जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगी इलेक्ट्रॉनिक सिटी

ICRA ने कहा- "छोटे आकार के रियल एस्टेट कंपनियों के क्षेत्र..."

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -