रणवीर के सर्कस में लगने वाला है स्टार्स का मेला
रणवीर के सर्कस में लगने वाला है स्टार्स का मेला
Share:

2022 की मोस्ट एंटरटेनिंग फिल्म सर्कस की पहली झलक भी देखने के लिए मिल चुकी है। रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर मूवी सर्कस का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जैसा मूवी का नाम है उसे टीजर में जस्टिफाई भी किया जा चुका है और कुछ नहीं। टीजर देखकर आप बुरी तरह निराश हो जाते है।

टीजर देख फैंस अपसेट: सर्कस के टीजर में सितारों की भीड़ नजर आ रही है। 1960 के दौर की कहानी के किस्से गढ़े गए हैं। मूवी की आधी कास्ट गोलमाल की याद  भी दिला रही है। ये टीजर कम और ट्रेलर अनाउंसमेंट अधिक है। फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज  किया जाएगा। सर्कस का ये ट्रेलर ऐसा होगा जो फैंस को 1960 में लेकर जाने वाला है। सर्कस उस दौर की कहानी है जब लाइफ सिंपल हुआ करती थी, उस वक्त सोशल मीडिया की किचकिच देखने के लिए नहीं मिलती थी।

टीजर में न फिल्म की कहानी दिखाई गई है न ही कोई सीन। ये टीजर कास्ट और ट्रेलर अनाउंसमेंट की तरह ही है। फैंस को उम्मीद थी रोहित शेट्टी मूवी की कहानी की झलक दिखाएंगे, पर ये क्या? डायरेक्टर ने तो कुछ यूनीक तरीका ही ढूंढ निकाला टीजर लॉन्च  करने वाला है। चलिए कुछ और नहीं तो एक्सपेरिमेंट भी हुआ है। पर ये एक्सपेरिमेंट लोगों को निराश ज्यादा कर रहा है। रोहित शेट्टी की हर मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार भी बना हुआ है। कॉमेडी और एक्शन जोनर में रोहित शेट्टी का जवाब नहीं। सर्कस थियेटर्स में क्या हंगामा मचाती है ये तो इसकी रिलीज के बाद ही मालूम पडने वाला है। पर इतना जरूर है रिलीज से पहले सर्कस को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज देखने के लिए मिलने वाला है। इससे पहले आई रोहित शेट्टी की मूवी सूर्यवंशी हिट रही थी। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह तीसरी बार साथ कार्य कर रहे है। इससे पहले वे सिंबा, सूर्यवंशी में साथ थे।

अब सैफ के बेटे के साथ काम करेगी काजोल, निभाएंगे ऐसा किरदार

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन भेड़िया ने मचाया धमाल, की इतनी करोड़ो की कमाई

अमिताभ संग काम करने वाले इस अभिनेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -